Featured image for: भाकपा प्रतिनिधिमंडल ने पालम अग्निकांड के पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दिल्ली सरकार से की त्वरित मदद की मांग
Politics

भाकपा प्रतिनिधिमंडल ने पालम अग्निकांड के पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दिल्ली सरकार से की त्वरित मदद की मांग

2 min read
1 views
Share:

नई दिल्ली: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने 19 मार्च, 2026 को दिल्ली के साध नगर, पालम स्थित उस घर का दौरा किया, जहां 18 मार्च, 2026 शॉर्ट सर्किट के कारण हुए एक बेहद भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा और भाकपा दिल्ली राज्य परिषद के सचिव एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रो. दिनेश वार्ष्णेय ने किया।

अग्निकांड प्रभावित घर

नेताओं ने पीड़ित परिवार के मुखिया से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि दुख की इस विकट घड़ी में पूरी पार्टी उनके और उनके रिश्तेदारों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस दौरान, दुखी परिजनों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि दमकल विभाग की भारी लापरवाही और मौके पर उनके देरी से पहुंचने के कारण ही परिवार के नौ सदस्यों को अपनी कीमती जान गंवानी पड़ी।

इस हृदयविदारक घटना का संज्ञान लेते हुए, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकार के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखी हैं:

पुनर्वास और आर्थिक सहायता: दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार के पुनर्वास के लिए तत्काल हरसंभव सहायता और उचित मुआवजा प्रदान करे।

भाकपा प्रतिनिधिमंडल के साथ नागरिकजन

दमकल सेवाओं का सुदृढ़ीकरण: शहर के तेजी से हो रहे विस्तार और वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली की दमकल सेवाओं को तुरंत मजबूत और आधुनिक बनाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोका जा सके।

इस दौरे पर राष्ट्रीय और राज्य नेतृत्व के साथ भाकपा दिल्ली राज्य के सचिवमंडल सदस्य एवं जिला सचिव शंकरलाल, भाकपा पश्चिम दिल्ली जिले के सहायक सचिव एवं एआईवाईएफ दिल्ली राज्य के महासचिव शिजो वर्गीस के अलावा कई अन्य युवा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Tags:
भाकपादिल्लीभाकपा दिल्लीपालमअग्निकांडराज्य सरकारदर्दनाक मौतभाकपा प्रतिनिधिमंडलभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

Comments (0)

Please log in to comment

No comments yet. Be the first to comment!